बरेली के आंवला में एक बारात घर में लड़के और लड़की पक्ष के दोनों पक्षों के बच्चों के बीच हुआ झगड़ा में बीच बचाव करना बारातियों को भारी पड़ गया। जमकर लाठी डंडे चले और बारात के सात लोग घायल हो गए। घटना बुधवार आज शाम 5:00 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मनोना के बली हसन के पुत्र उमर का निकाह फुन्दन नगर के नन्हे की पुत्री से तय हुआ है। जिसमें दोनों पक्ष बुधवार को आंवला के बारहबुर्जी तिराहे पर स्थित एक बारात घर में बारात लेकर पहुंचे थे। वहां लड़के और लड़की पक्ष के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। बच्चों का झगड़ा बचाने के लिए बाराती पहुंचे तो लाठी डंडे जमकर चल गए और सात बाराती, इरशाद, ममसूर, अब्दुल निवासी मनोना और मोहम्मद तबरेज, मुजाहिद निवासीगण कोकरपुर थाना छजलैट जिला मुरादाबाद और मोनिश निवासी फुन्दन नगर आंवला तथा वसीम निवासी मोहनपुर गोटिया कैंट बरेली घायल हो गए। घायलों ने थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली उत्तर प्रदेश