आंवला(बरेली)
आंवला स्थित पारिवारिक परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र में बुधवार दोपहर दो बजे पांच विवादित परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया। विद्वान सलाहकारों ने प्रीति प्रभाकर पत्नी अर्जुन प्रभाकर (मधुपुरी, आंवला), प्रीति चौहान पुत्री केंद्र पाल सिंह (करपिया ब्रह्मनान, बिशारतगंज), शमा पत्नी बाबू अली (निसोई, बिशारतगंज), अंजली पत्नी जितेंद्र कुमार (हिम्मतपुर ताहरपुर, भमोरा) और प्रीति पत्नी रूप किशोर (कैमुआ, भमोरा) के आपसी विवादों को सफलतापूर्वक सुलझाया।
नोडल अधिकारी अंशिका वर्मा (पुलिस अधीक्षक दक्षिणी) द्वारा स्थापित और क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन सारंग के पर्यवेक्षण में यह केंद्र संचालित होता है। कोतवाल बीनू चौधरी के सहयोग से अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने बताया कि एक वर्ष तीन माह की कार्यावधि में अब तक 141 विघटित परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया है। इन परिवारों को मुकदमेबाजी से भी बचाया गया है।
यह सफलता विद्वान सलाहकारों जय गोविंद सिंह, रमाकांत तिवारी एडवोकेट, योगेश माहेश्वरी एडवोकेट, राम दीन सागर, सीमा रजा, रजिया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, शोभना अग्रवाल के कुशल प्रयासों का परिणाम है। महिला उप निरीक्षक अंजू कुमारी, मुख्य आरक्षी किरण मणि, शीतल देवी और अन्य आरक्षियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस अधिकारियों का भी इसमें महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।
केंद्र की कार्यकुशलता और सफलता को देखते हुए, शुक्रवार 5 जून को कोतवाली भोजीपुरा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें केंद्र के सभी सम्मानित सदस्यों को स्थानीय स्तर पर अपने अनुभवों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली उत्तर प्रदेश