मिली जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 4 बजे अशोगी के तरफ निकली बैरगनिया थाना के गश्ति गाड़ी को देख कर एक व्यक्ति जो अशोगी रेलवे लाइन के तरफ से सैनिक रोड की तरफ आ रहा था उसने अपने हाथों में रखा कार्टून पुलिस को देख कर अशोगी मंदिर से 200 मीटर पहले और रेलवे लाइन के बगल में कच्ची सड़क पर फेक कर भाग गया।पुलिस को जब यह संदिग्ध लगा तो बैरगनिया पुलिस वहां पहुंच कर फेंके गए कार्टून के बारे में वहाँ के स्थानीय चौकीदार और ग्रामीणों से जानकारी ली। स्थानीय चौकीदार और ग्रामीणों द्वारा कार्टून फेंकने वाला का पहचान रौशन कुमार साह पिता नरेश साह अशोगी वार्ड नं 04 थाना बैरगनिया सीतामढ़ी बताया गया। पुलिस द्वारा अगल बगल जाँच करने पर एक फूल के पेड़ के नीचे कुछ और कार्टून रखा पाया गया। सभी कार्टूनों के जांच करने पर उसमें से भारी मात्रा में अवैध प्रतिबंधित नशीली दावा बरामद हुआ। जिसमें Nitrazepam Tablet I.P Nizascen-10 बैच नंबर CBT26-0673 का कुल-30600 पिस प्रतिबंधित टेबलेट बरामद हुआ। साथ ही 90 पिस कोडीन सिरप बरामद हुआ।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर