सहारनपुर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने थाना तितरो में तैनात दरोगा देश कुमार को कथित रूप से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही दरोगा ने रिश्वत की रकम ली,टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।_
सूत्रों के अनुसार आरोपी दरोगा से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। रिश्वत के दस हजार रुपये ने दरोगा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में भी हलचल मच गई है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़