सहारनपुर
प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा ने बसेडा में डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य शिक्षा, साहित्य व ज्ञान को बिना किसी भौगोलिक बाधा के सभी के लिए सुलभ बनाना है। भारत सरकार ने कई स्तरों पर डिजिटल पुस्तकालयों का शुभारंभ किया है ताकि छात्रों और युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी क्षेत्र के छात्रों को आधुनिक शिक्षा व कंप्यूटर आधारित अध्ययन की बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे युवाओं का भविष्य सशक्त होगा।
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री का पुष्प गुच्छे व बुकें देकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने गांव में छायादार व फलदार पौधे रोपित किए।
इस दौरान सीडीओ सुमित महाजन, आईएएस रामभरोसे शरण, डीपीआरओ प्रदीप शर्मा, अमित त्यागी, एसडीएम विजय प्रताप सिंह, सीओ अभितेष सिंह, बीडीओ असलम परवेज, प्रवीण शर्मा, बालेश राठौर, नाज़िया परवीन, राजेश्वर सैनी, जितेन्द्र कुमार, नैनसिंह सैनी, दीपांशु कुमार, मोहित त्यागी, डॉ पवन संवई, ईशांत चौधरी, हरीश त्यागी, अरुण त्यागी व इन्द्रेश त्यागी आदि
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़