बरेली में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग में कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य (SSP) द्वारा शुरू की गई मासिक मूल्यांकन प्रणाली के तहत मई 2026 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है।इस मूल्यांकन में जनसुनवाई, आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण, अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, लापता व्यक्तियों की बरामदगी, साइबर हेल्पडेस्क की उपलब्धियों, गैंगस्टर एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई करने वाले सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रों, सर्किलों में सर्वश्रेष्ठ पुलिस एरिया उत्तरी क्षेत्र को (1799 अंक)सर्वश्रेष्ठ सर्किल बहेड़ी को (3260 अंक)और थानों को प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।सर्वश्रेष्ठ 05 थाने
रहे। 1.थाना बहेड़ी को (4853 अंक)
2. थाना शीशगढ़ को (4796 अंक)
3.थाना बारादरी को(3315 अंक)
4.थाना देवरनियां को (2814 अंक)
5.थाना शाही को (2738 अंक)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी जनसेवा एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। इस मूल्यांकन प्रणाली को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, जवाबदेही और परिणामोन्मुख पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार हो रहा है और आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल