किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई।
इंद्रजीत सिंह ( छोटू भईया ) चीन प्रवास से वापस लौटने के उपरांत कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति के कार्यालय में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात एवं सार्थक संवाद का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्माननीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं को सामने रखा, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुना गया। साथ ही सभी समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर वक्ता ने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और सहयोग ही जनसेवा के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।
क्षेत्र के नागरिकों से निरंतर संवाद और उनके हितों के लिए कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनकल्याण और विकास से जुड़े हर विषय पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे तथा जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की अपेक्षा व्यक्त की।