किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई।
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा प्रियदर्शिनी परिसर स्थित गार्डन में जिला स्तरीय पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय तथा नेता प्रतिपक्ष श्री भोजराज सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला टीम, युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने मिलकर हरित और स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने तथा आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण देने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।