ओडिशा बरगढ़ जिले के पद्मपुर पुलिस ने आज देर शाम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गढ़भाटी चौक के पास छापा मारकर लाखों रुपये की अवैध कफ सिरप जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस छापेमारी के दौरान पद्मपुर तहसीलदार मानस पांडा भी मौजूद थे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पद्मपुर पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान गढ़भाटी चक में इस अवैध व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने इनसे कुल 22 प्लास्टिक बैग जब्त किए। प्रत्येक बैग में 3 कार्टन थे, और प्रत्येक कार्टन में 120 विंसरेक्स’ कफ सिरप की बोतलें थीं। इस प्रकार, कुल 7,920 कफ सिरप की बोतलें जब्त की गई हैं, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रुपये है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक वाहन (नं. OD 02 DP 4745) भी जब्त कर लिया है।, इस घटना में गिरफ्तार किए गए दो आरोपी हैं:
1. मानस पांडे (25), पिता – प्रेमराज पांडे, गांव – झंकारपाली, थाना – पद्मपुर, जिला – बरगढ़।
2. शरत चंद्र तुंगा (32), पिता – सुभाष चंद्र तुंगा, सालियासाही (वार्ड नं. 26), थाना – नयापल्ली, जिला – खुर्दा।
पुलिस ने अवैध कफ सिरप को भुवनेश्वर से पद्मपुर क्षेत्र में तस्करी करते समय पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
ओडिशा से खास रिपोर्ट
सूरज कुमार अग्रवाल