सहारनपुर
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन सम्बद्ध राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ जीईएनसी भारतीय मजदूर संघ का एक अभ्यास वर्ग आगामी जून 2026 अंतिम सप्ताह में सहारनपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसको सफल बनाने के लिए कर्मचारी शिक्षकों का एक बैठक आज संघ भवन देहरादून चौक पर आयोजित की गई जिसका संचालन कृष्ण कुमार राय जिला अध्यक्ष एवं आनंद त्यागी जिला मंत्री द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री तरुण भोला जी एवं मुख्य वक्ता श्री आनंद पुंडीर जी मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री धर्मेंद्र धवलहार रहे।
बैठक में सर्वप्रथम भारत माता जी के चित्र पर दीपक जलाकर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात तरुण भोला मंडल प्रभारी सहारनपुर मंडल एवं अनिल पुंडीर ने बताया कि शिक्षक कर्मचारियों के लिए संगठन की रीति नीति को जानने के लिए अभ्यास वर्ग की व्यवस्था की जा रही है जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम भाई साहब एवं प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास और प्रदेश मंत्री नवीन धारीवाल एवं अखिल भारतीय प्रभारी सरकारी कर्मचारी महेंद्र प्रताप सिंह पूर्ण समय देकर अभ्यास वर्ग में अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
धर्मेन्द्र धवलहार ने बताया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए यह प्रथम अभ्यास वर्ग है जिससे कि शिक्षक और कर्मचारी संगठन की रीति-निति को समझ सके एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ साथ विभाग हित व् सामाज हित में कार्य को निपुणता पूर्वक कर सके ।
आज की बैठक में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे सभी आगामी कार्यक्रम अभ्यास वर्ग सफल बनाने का एवं सहयोग प्रदान करने का आश्वासन प्रदान किया आज के बैठक में ब्रह्मपाल उपाध्याय, राजकुमार चौधरी , सौरभ गौत्तम ,जितेंद्र कुमार तेजपाल सैनी ,राजकुमार बाटला ,प्रदीप सैनी ,प्रदीप कांबोज आदि उपस्थित रहे । रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़