भिलाई।
ट्रांसपोर्ट नगर यूनियन भवन के सामने डोम शेड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री सतीश साहू, छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ बैठा, सर्व समाज कल्याण समिति के सम्मानित इंद्रजीत सिंघ पदाधिकारी, सदस्यगण तथा ट्रांसपोर्ट नगर के बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने डोम शेड निर्माण को क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ भविष्य का संदेश दिया गया।
भूमि पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग देने का संकल्प लिया।