थाना छुईखदान
केशव साहू जिला ब्यूरो
साथ ही उनका सहयोगी एक विधि से संघर्षरत बालक को भी लिया गया पुलिस अभिरक्षा
98 पैकेट गांजा, नगदी एवं स्कूटी सहित कुल 36,350 रुपये का मशरूका जप्त
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में किया गया पेश
जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए गांजा बिक्री में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया।दिनांक 04/06/2026 को थाना छुईखदान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रखर कुमार चंद्राकर, वेदांत वैष्णव एवं एक विधि से संघर्षरत बालक, स्कूटी क्रमांक CG 08 BD 9278 की डिक्की में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर जमुना चौक, छुईखदान क्षेत्र में घूम-घूमकर आम लोगों को गांजा बेच रहे हैं तथा अवैध धन लाभ अर्जित कर रहे हैं।
सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा जमुना चौक स्थित राजू वैष्णव कॉम्प्लेक्स के सामने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर संदेहियों को पकड़कर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक सफेद रंग की पॉलीथीन में 46 पैकेट तथा एक हल्के हरे रंग की पॉलीथीन में 52 पैकेट, कुल 98 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। दोनों पॉलीथीन सहित गांजे का कुल वजन 270 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है।
इसके अतिरिक्त गांजा बिक्री से प्राप्त 350 रुपये नगद तथा प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 08 BD 9278, कीमत लगभग 30,000 रुपये, जप्त की गई। इस प्रकार कुल 36,350 रुपये मूल्य का मशरूका जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
(1)प्रखर कुमार चंद्राकर उर्फ बाबू, पिता सुनील कुमार चंद्राकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, कंडरापारा, छुईखदान, जिला केसीजी।
(3)वेदांत वैष्णव उर्फ सिनु, पिता अमिताभ वैष्णव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, राजमहल चौक, छुईखदान, जिला केसीजी।
(3)एक विधि से संघर्षरत बालक।
आरोपीगण एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 210/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों प्रखर कुमार चंद्राकर एवं वेदांत वैष्णव को माननीय जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें उप जेल सलोनी भेजा गया। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।