सहारनपुर- नागल में
शुक्रवार शाम कस्बे के निकट विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से एक कोल्हू की खोई में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपए कीमत की खोई जलकर राख हो गई।
कस्बे के निकट स्टेट हाईवे पर इस्लाम मलिक का कोल्हू है। शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल के तारों से निकली चिंगारी से पोल के नीचे खड़े घास व कूडा आदि ने आग पकड़ ली, जो धीरे धीरे कोल्हू के प्लाट में खोई के ढेर तक पहुंच गई। धीरे-धीरे चलती आग ने शाम करीब 4 बजे तक विकराल रूप धारण कर लिया। खोई से धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलवाई। जहां देर शाम तक फायर ब्रिगेड व पुलिस ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपए की खोई जलकर राख हो चुकी थी।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़