मालाखेड़ा
रालसा वन एवं बालिका 2025 “सृजन की सुरक्षा” योजना के अंतर्गत देव लाइब्रेरी एंड कंप्यूटर सेंटर, मालाखेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पीएलवी/अधिकार मित्र सुरेंद्र सिंह नरूका ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर जानकारी दी तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया।
संस्था प्रधान जय राम सैनी ने सभी प्रतिभागियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में 120 लाभार्थियों ने भाग लेकर स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।