एटा।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के अंतर्गत अमरोली रतनपुर से अलीगंज, जैथरा एवं धुमरी होते हुए एटा तक संचालित होने वाली बस सेवा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस नई परिवहन सेवा के प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों, श्रमिकों एवं व्यापारियों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। यह बस सेवा गांवों और कस्बों के मध्य संपर्क को मजबूत बनाते हुए लोगों के दैनिक जीवन को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाएगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, परिवहन विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी पहल का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार की विभिन्न योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित कर रही हैं। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा भी इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रिपोर्ट सचिन शुक्ला