कौशिक नाग – कोलकाता
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को राज्य की जल परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की. राज्य सचिवालय में केंद्रीय पोत, परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी. बैठक में राज्य और केंद्र सरकार के बीच जलमार्ग तथा बंदरगाह विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी. बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल के तर्ज पर कोलकाता और राज्य के अन्य नदी बहुल क्षेत्रों में भी वाटर मेट्रो सेवा शुरू की जायेगी. इसके साथ ही कोलकाता इस परियोजना से जुड़ने वाला देश का 18वां शहर बन गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वाटर मेट्रो परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा, जिससे नदी मार्गों पर यातायात अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा. उन्होंने कहा कि यह पहल शहरी यातायात पर दबाव कम करने के साथ-साथ जल परिवहन को भी नयी दिशा देगी. दी मार्ग से तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन
सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा
पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा
पर्यटन और नदी आधारित अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
घाटों और जलमार्ग अवसंरचना का विकास होगा जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार पहले चरण में श्रीनगर, पटना, प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना पर काम कर रही है. इसके बाद दूसरे चरण में असम के तेजपुर और डिब्रूगढ़ को इससे जोड़ा जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना तटवर्ती और नदी बहुल शहरों में इस सेवा का विस्तार करने की है तथा अब कोलकाता को भी इसकी मंजूरी मिल चुकी है.