रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय
रीवा : समाचार अपडेट
रीवा के बिछिया थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल का तीन महीने का व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस अवसर पर बिछिया थाने में एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधिकारियों और स्टाफ ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।विदाई समारोह में मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक,थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय,हितेंद्र नाथ शर्मा सहित थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।विदाई कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने आईपीएस राजीव अग्रवाल के तीन महीने के कार्यकाल को बेहद सफल और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनके योगदान की प्रशंसा की सीएसपी राजीव पाठक और थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय हितेंद्र नाथ शर्मा ने राजीव अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की विदाई के अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल ने बिछिया थाना स्टाफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और रीवा में मिले इस व्यावहारिक अनुभव को अपने करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।