अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
चिचोली
मामला चिचोली जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गावासेन का है आज यहां के ग्रामीणों द्वारा नेटवर्क की समस्या को लेकर उग्र प्रदर्शन किया लगभग एक सैकड़ा व्यक्ति जमा होकर पंचायत भवन पहुंचे और सरपंच धन सिंह काजले को अपनी समस्या से अवगत कराया ग्रामीणों ने कहा आप हमारे सरपंच है ग्राम के प्रधान है हमारी समस्या का आप ही समाधान कर सकते हैं
जब मीडिया ने सरपंच से बात की तो उसने बताया कि मैं ने कई बार शासन को इस समस्या के लिए अवगत करा चुका हूं अभी हाल ही में कलेक्टर साहब का दौर था उन्हें भी मैं आवेदन दिया था परंतु कोई सुनवा ही नहीं हो रही है हमारे भी सारे काम पेंडिंग पड़े हुए हैं ना किसी की केवाईसी हो रही है और ना ही किसानों की खाद बीज की समस्या हल हो रही है हम भी बहुत परेशान हैं मैं एक बार और अधिकारियों से बात करके समस्या का हल करवाना चाहूंगा अगर समस्या हल नहीं होती है तो मैं इस बीएसएनएल के टावर पर चढ़कर अपनी जान दे दूंगा तब जाकर ग्रामीण माने अब देखना है सरपंच की बात अधिकारी लोग कहां तक मानते हैं और इस समस्या का कब हल निकलता है