सहारनपुर
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद। ने की, इस दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है तथा आम जनता वर्तमान सरकार से निजात चाहती है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को सशक्त कर 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत के बल पर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
पूर्व विधायक मनोज चौधरी और प्रदेश सचिव मजहरी राणा ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान समाजवादी पार्टी की नीतियों में निहित है।
प्रदेश सचिव रूही अंजुम और वरिष्ठ नेता साजिद चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए तथा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
बैठक में पूर्व मंत्री विनोद तेजियां, पूर्व मंत्री लियाकत अली, ब्लॉक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन, जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी, फरहाद आलम गड़ा, चौधरी सलीम अख्तर, चौधरी अब्दुल गफूर, सुदेश गुर्जर, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, रतन यादव, मुस्तकीम राणा, संदीप सैनी, रमेश पवार, राजकुमार घटड़ा, काशिफ अली, आसिफ चौधरी, विलास राणा, ओसामा गड़ा, रामआशीष यादव, महजबी खान, महेंद्र राकेश, नवाब यादव, हसीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने किया।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़