बारिपदा
स्थानीय शहीद स्मृति भवन में बारिपदा कलाकार परिवार के तत्वावधान में आयोजित 6वें वार्षिक नाट्य महोत्सव का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह की अंतिम संध्या पर नाटक “नईर ठिकाना” का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कलाकार परिवार के अध्यक्ष संतोष महांति ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संजय चौधरी तथा बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी जोनल मैनेजर निश्चित कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं विभिन्न नाट्य संस्थाओं की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानरंजन पंडा ने किया, जबकि संस्था के सचिव असित गिरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
बारिपदा की नाट्य संस्था “पुरबी” द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का लेखन डॉ. पंचानन पात्र ने किया था तथा निर्देशन डॉ. प्रकाश चंद्र दास ने किया। नाटक में डॉ. सत्यानारायण दास, अमित देवदर्शी, असित गिरी, दीप्तिस्मिता साहू, सुब्रत कुमार बासा, अशोक कुमार पटनायक, नंदलाल सिंह, शुभम कुमार साहू और राजेश दास ने अपने अभिनय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मंच सज्जा की जिम्मेदारी सनातन राणा, संगीत संयोजन शांतनु सिंह, प्रकाश व्यवस्था अनिकेत दास, मंच संचालन सत्यानंद शेजपड़ा, सह-निर्देशन अमित देवदर्शी तथा गीतों में डॉ. सत्यानारायण दास एवं राजेश दास ने सहयोग किया।
इस अवसर पर नाटककार, निर्देशक तथा सभी कलाकारों को आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ अभिनेता एवं नाट्य संगठक स्वर्गीय सेवानंद नारायण देव को मरणोपरांत “बारिपदा कलाकार परिवार सम्मान” प्रदान किया गया। यह सम्मान उनकी धर्मपत्नी दीप्तिरानी कर ने ग्रहण किया।
महोत्सव के दौरान प्रत्येक संध्या बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति और कलाकारों के प्रति उनके उत्साहवर्धन के लिए बारिपदा कलाकार परिवार ने सभी दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: हिमांशु शेखर प्रहराज, ओडिशा चीफ, मयूरभंज।