इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में हुई अग्नि दुर्घटना के मद्देनजर बालाघाट जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है।कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन एवं एसडीएम गोपाल सोनी के आदेश के परिपालन में 5 जून को बालाघाट शहर के विभिन्न होटल लॉज लॉन एवं अस्पतालों का निरीक्षण किया गया।
अतिरिक्त तहसीलदार छवि पंत के नेतृत्व में नायब तहसीलदार मंजुला महोबिया पुलिस विभाग नगर पालिका अमले तथा हल्का पटवारी अजीत तिवारी अंचल साव एवं संजीव लिल्हारे की संयुक्त टीम द्वारा होटल गुलमोहर,होटल मिड टाउन एवं लाइफ केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर की उपलब्धता एवं कार्यशीलता आपातकालीन निकास मार्ग लिफ्ट सुरक्षा अग्नि सुरक्षा उपाय,विद्युत सुरक्षा मानकों आवश्यक व्यावसायिक प्रमाणपत्रों, भवन अनुमति,स्टाफ की मॉक ड्रिल तथा आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों का परीक्षण किया।
जांच के समय संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालक,प्रबंधक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा बताया गया कि नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार की निरीक्षण कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।