इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
सिवनी
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी(भा.पु.से.)द्वारा जिले में चोरी,नकबजनी एवं लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में थाना धूमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 05.06.2026 को प्रार्थी शरद शिवहरे ने सूचना दी कि बड़ी झिरिया मोहल्ला धूमा स्थित उनके कार्यालय के सामने खड़ा ट्रक क्रमांक MP 20 G 4823 जिसमें ड्रिलिंग मशीन लोड थी अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ली गई है।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित पीछा एवं घेराबंदी करते हुए लखनादौन-नरसिंहपुर रोड से चोरी गया ट्रक MP 20 G 4823 बरामद कर लिया तथा दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया।
बरामद मशरूका:
1.ट्रक क्रमांक MP 20 G 4823 – कीमत ₹2,00,000
2.ड्रिलिंग मशीन –कीमत ₹20,00,000
गिरफ्तार आरोपी:
1.नीरज करपे,पिता गेंदलाल करपे निवासी ग्राम सिमरिया, थाना आदेगांव, जिला सिवनी
2.रामदयाल कमरे पिता सुखलाल कमरे, निवासी ग्राम सिमरिया थाना आदेगांव जिला सिवनी
सराहनीय कार्य निरीक्षक डोमन सिंह मरावी थाना प्रभारी धूमा, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह एवं चालक आरक्षक 500 रवि यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।