उरई(जालौन):
(अनिल कुमार ओझा/ITN news)
समाजवादी पार्टी जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी कार्यालय से अम्बेडकर चौराहा,जिला परिषद होकर पैदल मार्च तथा नारेवाजी करते तथा हाथों में श्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां पर जोरदार नारेबाजी करते हुए पेट्रोल डीजल गैस की बढ़ती कीमतों और नीट पेपर लीक होने, बिजली बिल, बेरोजगारी , किसानों की समस्याएं आदि तमाम मुद्दों को लेकर जिला अधिकारी राजेश पांडेय को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि जनपद जालौन बुंदेलखंड क्षेत्र का पिछड़ा हिस्सा है। यहां 90% आबादी कृषि पर निर्भर है। आज किसान, नौजवान, बेरोजगार आदि डीजल पेट्रोल गैस की बढ़ती महंगाई और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर परेशान है। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर पार कर चुका है। कुछ दिनों के अंतराल में ही 10रूपया प्रति लीटर की वृद्धि हुई है ।वहीं घरेलू गैस सिलेंडर 12 वर्षों में इस भाजपा की सरकार में दुगने से अधिक महंगा हो गया है। जिससे खेती किसानी व परिवहन तथा घरेलू बजट पर कुप्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनपद जालौन राज्यपाल महोदय से मांग करती है कि जनहित की समस्याएं जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्पन्न हुई है उनकी जन विरोधी नीतियों के कारण ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए और बढ़ती हुई महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद नारायण दास अहिरवार,पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,पूर्व एम एल सी तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, जमालुद्दीन, प्रदीप दीक्षित,ज्ञानू निरंजन, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।