किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
राजनांदगांव:
राजनांदगांव। जिले में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पहले अपनी बाइक से पीड़ित की बाइक को टक्कर मारी, फिर चाकू दिखाकर उसे धमकाया और मोबाइल फोन छीन लिया।
जानकारी के अनुसार
आरोपी ने पीड़ित से जबरन मोबाइल का उपयोग कर ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते में पैसे भी ट्रांसफर करा लिए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, चाकू और ट्रांसफर कराई गई रकम से संबंधित साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ लूट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।