फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।
सोमवार को भीषण गर्मी के बीच उपखंड फतेहगंज पश्चिमी विद्युत विभाग की ओर से मानवता की मिसाल पेश की गई। रहपुरा अंडरपास स्थित हनुमान मंदिर पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा ठंडा शरबत व हलुवा-चना का भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन विद्युत विभाग के समस्त स्टाफ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से शीतल शरबत का वितरण किया गया, वहीं प्रसाद स्वरूप हलवा-चना भी बांटा गया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जेई रमेश गौतम, बिल बाबू अंकिता, टीजीटू आदिल मलिक, परवीन शर्मा, राकेश माहेश्वरी, सुनील कुमार, परवेंद्र, सोनू, काशीराम, संजय उपाध्याय, शब्बीर अली, गेंदनलाल, मोहित माहेश्वरी, हरवीर सिंह, चंदन ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विद्युत विभाग की इस पहल की सराहना की और इसे जनसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली