सहारनपुर। रामपुर मनिहारान
रामपुर मनिहारान क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक परीक्षा देकर जैसे ही कॉलेज से बाहर निकला और अपनी कार में बैठा, तभी बाइक पर सवार कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामपुर मनिहारान ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की जा रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़