बरेली आंवला
आंवला। नगर के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी व्यापारी नेता वरुण अग्रवाल ने मुरादाबाद के मौहल्ला मोरा मुस्तकीम थाना सिविल लाइन्स निवासी सरोज वर्मा पर रंगदारी मांगने, झूठे मुकदमों में फंसाने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। न्यायालय के आदेश पर आंवला थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है । पीड़ित ने न्यायालय से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी महिला कु . सरोज वर्मा पुत्री अमर नाथ वर्मा से पारिवारिक परिचय व्यापारी नेता वरुण अग्रवाल की पत्नी की वहन आकांक्षा अग्रवाल से 15 साल पूर्व एक ही कॉलेज में होने के कारण दोनों के बीच बातचीत थी। युवक का आरोप है कि महिला सरोज वर्मा ने उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वापस मांगने पर उसने झूठे एससी/एसटी एक्ट, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में महिला ने कथित तौर पर नियमित रूप से रंगदारी की मांग शुरू कर दी और विभिन्न माध्यमों से धनराशि भी प्राप्त की।
युवक का कहना है कि महिला सरोज ने उसकी पत्नी को भी संदेश भेजकर पांच लाख रुपये की मांग की तथा रकम न देने पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की चेतावनी दी। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी शिकायत दी जा चुकी है और उसके पास लेन-देन से संबंधित साक्ष्य मौजूद हैं।
पीड़ित ने न्यायालय से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली