पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद यादव
चिचोली।
शक्कर की पैकेजिंग एवं रंग संयोजन की समानता को लेकर एक निजी कंपनी ने संबंधित विभागों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
माँ भगवती डबल रिफाइंड शक्कर की पैकेजिंग करने वाली कंपनी के संचालक सौरभ पोरवाल ने आरोप लगाया है कि जीन दनोरा स्थित एक शुगर मिल द्वारा उनकी कंपनी की पैकेजिंग से मिलती-जुलती “माँ रेवा डबल रिफाइंड शक्कर” के नाम से पैकेजिंग कर उत्पाद बाजार में बेचा जा रहा है।
सौरभ पोरवाल का कहना है कि उक्त पैकेजिंग का रंग संयोजन एवं डिज़ाइन उनकी कंपनी के उत्पाद से काफी हद तक समान है, जिससे उपभोक्ताओं के भ्रमित होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने इस संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
कंपनी संचालक ने संबंधित उत्पाद की पैकेजिंग की जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल मामले में संबंधित विभागों द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है।