भमोरा।
उन्नाव से मनौना धाम जा रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मनौना धाम जा रहा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन कब्जे में लिया ।
थाना जैतीपुर के गांव खेड़ा बझेड़ा निवासी शिव चरन लाल मिश्रा ने बताया कि वह अपनी बाइक से अपने भतीजे विकास मिश्रा के साथ गुरुवार की सुबह मनौना धाम जा रहा था । सुबह करीब सात बजे उसकी बाइक बरेली – बदायूं हाइवे पर भोलापुर के पास पहुंची, उसी समय पीछे से तेज गति से आई कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी जिससे उसका भतीजा विकास बाइक से उछल कर कार के शीशे पर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल विकास को निजी अस्पताल भेज दिया ।
उप निरीक्षक हीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि हाइवे का निर्माण चल रहा है, इसलिए रास्ते को वन वे किया गया है, रोड पर वाहनों की कतारें लग रही है । भोलापुर के पास सुबह बाइक से भिड़ी कार के चालक अरविंद निवासी अचलगंज उन्नाव ने बताया कि वह अपनी कार से मनौना धाम जा रहा था, उसके साथ में चार लोग थे । ओवर टेक करते समय बाइक उसकी कार से टकरा गई थी । उसने घायल का इलाज कराया है और उनका समझौता हो गया है।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली