अकरम पटेल की रिपोर्ट
बैतूल
जनपद पंचायत चिचोली की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 12 जून से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करने के साथ-साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 से 14 जून तक चुनाहजुरी क्लस्टर अंतर्गत खपरिया, बल्लौर, उचागोहान, आलमपुर, गोण्डूमुंडई, हर्रावाड़ी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी अवधि में चिरापाटला क्लस्टर अंतर्गत टोकरा, झिरियाडोह, गवासेन, कुरसना, बाड़रैय्यत, कामठामाल, ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं नसीराबाद क्लस्टर के हरदू, चूड़िया, निवारी, राजड़ा, नसीराबाद एवं बिधवा ग्राम पंचायतों में भी शिविर आयोजित होंगे।
द्वितीय चरण में 15 से 17 जून तक चुनाहजुरी क्लस्टर की गोधना एवं दूधिया, असाड़ी, चुनाहजुरी एवं चुनागोसाई ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार चिरापाटला क्लस्टर की चुरनी, चिरापाटला, बेला, धनियाजाम एवं पाटाखेड़ा ग्राम पंचायतों तथा नसीराबाद क्लस्टर की देवपुरकोटमी, बोरी, जोगली, मलाजपुर एवं कटुकुही ग्राम पंचायतों में जनकल्याण शिविर आयोजित होंगे।
जनपद पंचायत चिचोली ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करें।
क्रमांक- 73/985/06/2026