ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि, डगशाई छावनी के ग्रामीणों की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए, वह स्थानीय छावनी परिषद से ले कर,केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय से भी यह मामला उठाएंगे। सुल्तानपुरी बुधवार शाम को डगशाई छावनी वेलफेयर सोसाइटी और सनातन धर्म मंदिर समिति द्वारा आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उल्लेखनीय है कि,डगशाई छावनी में छावनी परिषद ने स्थानीय निवासियों को सफाई,हाउस टैक्स,पानी के पुराने बिलों में 100 से 150 गुना बढ़ाने के प्रस्तावित रेट भेज दिए हैं। इस तरह के नोटिस मिलने के बाद, स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि छावनी का यह क्षेत्र पूरी तरह से मुख्य मार्ग से कटा होने के कारण, यहां व्यवसाय पिछले करीब 25 वर्षों से शून्य के बराबर है। उस पर छावनी परिषद द्वारा, उपरोक्त नोटिस मिलने के बाद, स्थानीय ग्रामीण सकते में है। नोटिस के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने,अपनी आपत्ति भी छावनी परिषद के पास दर्ज करवा दी है। अगर परिषद द्वारा दिए गए प्रस्तावित रेट लागू कर दिए जाते हैं, तो ग्रामीणों को मजबूरन यहां से पलायन करना पड़ेगा। इस समस्या को लेकर सभी ग्रामीणों ने अपना पक्ष विधायक विनोद सुल्तानपुरी के सामने रखा। व बताया कि वह इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें इस काले कानून से निजात दिलवाएं। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद कहा कि वह पूरी तरह यहां के लोगों के साथ खड़े है। वह इस पूरे मसले को स्थानीय छावनी परिषद से उठाएंगे। अगर हल नहीं निकला तो, वह इस मामले को केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय से भी के समक्ष रखेंगे।और ग्रामीणों को इस से पूरी तरह छूट दिलवाएंगे। जब इस बारे छावनी परिषद के सीईओ हिमांशु सामंत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, यह प्रस्तावित रेट केंद्र सरकार द्वारा, प्रकाशित गजट के अनुसार छावनी परिषद के लोगों को भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि, वह इस बारे में कानूनी राय लेकर अगली कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों का पक्ष भी छावनी प्रशासन के समक्ष रखेंगे। बैठक में विधायक विनोद सुल्तानपुरी के साथ कसौली कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देविंदर शर्मा, जिला परिषद धर्मपुर के नवनिर्वाचित सदस्य नेत्र अत्री, बीडीसी सदस्य धर्मपुर सुनील गोयल, जिला शिकायत निवारण समिति सदस्य नवीन सूद,अनहेच पंचायत के पूर्व प्रधान मोहनलाल कंवर, डगशाई छावनी वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान तृप्ता डोगरा, उप प्रधान लोकेश कुमार,मुख्य सलाहकार मनीष शर्मा, सचिव रोहित सूद, सहसचिव अमित कुमार, और सनातन धर्म मंदिर के प्रधान मोहन गोयल, उप प्रधान रणवीर संधू, सदस्य जीती मारवाड़ी, ऋषि गोयल,और सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने स्थानीय सनातन धर्म मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए ₹ पांच लाख देने का भी घोषणा की। बैठक में ग्रामीणों ने छावनी परिषद द्वारा संचालित डिस्पेंसरी में पिछले लंबे समय से डॉक्टर ना होने और प्राथमिक सुविधाएं न मिलने की भी शिकायत की। विधायक ने बताया कि,वह छावनी परिषद की आगामी बैठक में स्वयं उपस्थित होकर, ग्रामीणों की उपरोक्त समस्याओं को उठा कर उन का शीघ्र और स्थाई समाधान करवाएंगे।