पोरसा
शासन के आदेश पर नागाजी सरोवर परिसर में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बतौर अतिथि जिला सीईओ कमलेश कुमार भार्गव एवं जनपद पंचायत पोरसा की सीईओ श्रीमती सुनीता शर्मा ,,नगर पालिका अध्यक्ष कुसमा देवी रामवीर सिंह तोमर,, सीएमओ अवधेश सिंह सेंगर,, तहसीलदार नवीन भारद्वाज ,,सीडीपीओ सपना यादव,, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर मंचासीन थे जबकि कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह तोमर प्राचार्य द्वारा किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन किया गया उसके बाद अतिथि ने कहा कि आज हर गरीब के लिए शासन की योजनाएं चल रही है जिसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए जिन गरीबों को योजनाओं की जानकारी नहीं है वह अपने संबंधित विभाग में या इस प्रकार की शिविरों में आकर जानकारी लेकर अपना आवेदन करें और शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें, शिविर में सभी विभाग मौजूद थे नगर पालिका ,,महिला बाल विकास विभाग,, जनपद पंचायत, विद्युत मंडल, तहसील कार्यालय विभाग,राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सालय,, आदि सभी विभागों के कर्मचारी शिविर में मौजूद थे,,, जो आम जनता को अपने अपने विभाग से संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी मौजूद लोगों को दे रहे थे