इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 13 जून को बालाघाट-वारासिवनी-कटंगी मुख्य मार्ग पर वैनगंगा नदी के पुल के पहले रेल्वे क्रासिंग बीके-09 किलोमीटर 1048/0-1 पर निर्मित रोड ओव्हर ब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण किया। इस ब्रिज के लोकार्पण के साथ ही इससे वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।रोड ओव्हर ब्रिज से आवागमन शुरू होने से रेलवे की मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग क्रमांक बीके-09,किलोमीटर 1048/0-1 को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि राजा भोज के नामकरण वाले इस ओव्हरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में उन्हें शामिल होने का सौभाग्य मिला है।इसके लिए वे प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते है।प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश में व्यापक स्तर पर परिवर्तन आया है और विकास के अनेको कार्य कराये जा रहे है।इससे बालाघाट जिला भी अछुता नही रहा है।बालाघाट में रेलवे क्रासिंग पर निर्मित यह पुल केवल बालाघाट जिले की जनता के लिए ही नही बल्कि यहॉ आने वाले यात्रियों के लिए भी एक सुखद अहसास कराने वाला माध्यम बनेगा।इसका लाभ जिले की जनता और आने वाले यात्रियों को लंबे समय तक मिलेगा। यह रोड ओव्हरब्रिज बालाघाट जिले के विकास के नये द्वारा खोलेगा और नई संभावनाओं को जन्म देगा।
बालाघाट-वारासिवनी-कटंगी मुख्य मार्ग पर वैनगंगा नदी के पुल के पहले रेल्वे क्रासिंग बीके-09, किलोमीटर 1048/0-1 पर 21 करोड 68 लाख रुपए की लागत से रोड ओव्हरब्रिज का निर्माण किया गया है।इस ब्रिज की लंबाई 746 मीटर है।इस ब्रिज से आवागमन शुरू होने से यात्रियों को आने जाने में सुविधा हो गई है।रोड ओव्हर ब्रिज के लोकार्पण अवसर पर पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन विधायक गौरव सिंह पारधी राजकुमार कर्राहे पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे प्रदीप जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार कलेक्टर मृणाल मीना पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर अन्य गणमान्य नागरिक,पत्रकार एवं आमजन उपस्थित थे।