सहारनपुर
सहारनपुर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि पत्रकार संजीव शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि संजीव शर्मा एक कर्मठ, निष्पक्ष एवं समाज के प्रति समर्पित पत्रकार थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों को इस दुखद समाचार से गहरा आघात पहुंचा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं संगठन पदाधिकारियों ने दिवंगत पत्रकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़