शहजाद आलम जिला संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम का रविवार को सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील मुख्यालय स्थित अंबेडकर परिवर्तन चौक पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवमनोनीत जिला अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ. इंद्रजीत गौतम ने किया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर परिवर्तन चौक पर एकत्र हुए। सभी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम का माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भारत लाल निषाद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करती रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य करेगा।
विधानसभा सचिव विजयपाल कन्नौजिया ने कहा कि रमेश कुमार गौतम के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर डुमरियागंज विधानसभा अध्यक्ष हरिलाल गौतम, जिला प्रभारी आशीष कुमार गौतम, मुस्लिम भाईचारा संयोजक अशोक कुमार गौतम, राम नयन चंद्रावल, मंटू गौतम, अनिल गौतम, राजकुमार चौधरी, श्रीराम तथा पूर्व बामसेफ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।