नानपारा शांति व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अशोक कुमार द्वारा कस्बा नानपारा में किया गया पैदल गस्त।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अशोक कुमार द्वारा शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु व आमजनमानस में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ कस्बा नानपारा के बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया गया तथा आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नई उम्र के लड़कों की चेकिंग व पूछताछ की गई ।
दुकानदारों से संवाद कर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु प्रेरित किया गया व भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहाँ पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं, स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं रिक्शा चालकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री जंग बहादुर यादव ,प्रभारी निरीक्षक नानपारा श्री शमशेर बहादुर सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।