पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
ग्राम कदौरा में खराब पड़ी है पंप
झांसी जिले के मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कदौरा में पानी पीने को मजबूर है ग्रामवासी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गांव में कई जगह है हेड पंप लगवाए गए लेकिन ग्राम पंचायत कदौरा में प्रधान द्वारा हेड पंप सही नहीं कराए जा रहे हैं।

जब ग्रामवासी उनसे बात करते है तो यही बात का हवाला देते हैं कि उनके पास सरकार द्वारा बजट नहीं दिया जा रहा है पीने का पानी लोग गांव के बाहर कुआं से भर के लाते हैं । ऐसी भीषण गर्मी में आखिर कैसे जिए ग्रामवासी कई बार लोगों ने पानी की समस्या की शिकायत तहसील प्रशासन मऊरानीपुर से भी की पर अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई ।।
आखिर ग्राम कदौरा के लोगों को पानी की समस्या से कैसे मिलेगा निजात ऐसे कई प्रधान के कारनामे सामने आए हैं प्रधान दबंग होने के कारण प्रशासन उस पर कोई कार्रवाई नहीं करता प्रधान अपने आप को प्रधान संघ का जिला सचिव बताता है। कदौरा ग्राम वासी प्रधान की शिकायत मऊरानीपुर खंड विकास अधिकारी से भी कई मामलों की कर चुके हैं। शिकायतकर्ता किशन बरार ग्राम सदस्य भागचंद श्रीवास सुंदरलाल श्रीवास पप्पू श्रीवास चंद्रभान कुशवाहा आदि