किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
कबीरधाम।
जिले में सरकारी बिजली केबल की अवैध बिक्री के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के पांच अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से करीब 29 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति और अन्य सामान जब्त किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सरकारी बिजली केबल को अवैध तरीके से बेचने का संगठित कारोबार चला रहे थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को धर-दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सरकारी बिजली केबल, वाहन और अन्य सामग्री बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 29 लाख रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा सरकारी सामग्री की आपूर्ति और बिक्री का यह अवैध कारोबार कब से संचालित हो रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई को सरकारी संपत्ति की चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।