किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
भिलाई।
मोहर्रम की तैयारियों के दौरान सेक्टर-6 स्थित इमामबाड़े में दीवारों के रंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाइट ग्रीन और डार्क ग्रीन रंग को लेकर दो समिति सदस्यों के बीच शुरू हुई बहस खूनी संघर्ष में बदल गई।
जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी वसीम परवेज ने मोहम्मद इजहार खान पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाएं, ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।