ITN -NEWS उदयपुर नागरिकों की हर समस्या के त्वरित, समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के लिए प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की शृंखला के तहत उदयपुर में आयोजित शिविर का अवलोकन कर नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी अपेक्षाओं, सुझावों और अनुभवों को जानने का अवसर मिला। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए।
जब सरकार की पहल से किसी परिवार के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो वही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता होती है। जनहित, सुशासन और जनसेवा के इस संकल्प को और अधिक गति देने के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। विनीत कुमार मिण्डा स्टेट रिपोर्टर राजस्थान इंडियन टीवी न्यूज़ ITN