*हापुड़: कबीर रेस्टोरेंट पर फूड इंस्पेक्टर का छापा, ग्रेवी का लिया नमूना*.
थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरूरपुर में NH-9 पर स्थित कबीर रेस्टोरेंट पर आज फूड इंस्पेक्टर ने छापेमारी की। छापे के दौरान फूड इंस्पेक्टर ने रेस्टोरेंट में बन रही ग्रेवी का नमूना जांच हेतु लिया। साथ ही परिसर में स्वच्छता मानकों की जांच की गई।सूत्रों के अनुसार, स्वच्छता में कमी पाए जाने पर रेस्टोरेंट संचालक को उचित साफ-सफाई बनाए रखने हेतु नोटिस भी जारी किया गया है। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिंभावली. हापुड़
रिपोर्ट,अनित सोम उत्तरप्रदेश पत्रकार