*जमीयत उलेमा कस्बा सहानपुर ने मोहर्रम की बुराइयों के संबंध में तमाम अखाड़ों के खलीफा और उस्तादों के साथ की बैठक*
आज दिनांक 16 जून 2026 दिन मंगल बाद नमाज़ ए मगरिब जामियत उलेमा की दरखास्त पर शाहिद भाई द्वारा कस्बा सहानपुर में अखाड़ों के तमाम खलीफा और उस्तादों को मीटिंग में बुलाया गया……….है
इस मीटिंग का संचालन जमीयत के सेक्रेटरी क़ारी तस्लीम अहमद ने किया
अखाड़ों के ज़िम्मेदारो को समझाते हुए क़ारी शुएब आलम की आखें छलक पड़ी और बड़ी दर्द मंदी के साथ अपील की के अल्लाह के वास्ते इन मोहर्रम में होने वाली बुराइयों पर कंट्रोल कर लो नहीं तो आने वाले ज़माने में हालात नाजुक़ हो जायँगे
आखिर में जामियत उलमा के *अध्यक्ष मुफ्ती इरशाद क़ासमी*
ने मोहर्रम से मुताल्लिक ढोल डीजों के साथ अखाड़ों और ताज़ियों को शरीअत के बिलकुल खिलाफ़ बताया और अखाड़ों की आड़ में बढ़ती बुराइयां और नौजवानों की शराब खोरी में तेज़ी से बढ़ती तादाद पर बड़े ही अफ़सोस का इज़हार किया
और क़स्बे के तमाम खलीफा और उस्तादों से
अखाड़े में फ़िलहाल
डेकोरेशन, डी जे, शराब खोरी पर सख्त पाबंदी की बात कही
जिसको तमाम खलीफ़ा और उस्तादों ने अपने उलमा की बातों को सुनकर दिल से माना और इन पर अमल करने का वादा किया
आने वाले अखाड़ों में डीजे, डेकोरेशन और शराब खोरी पर पाबंदी लगादी गयी उस्तादों द्वारा
इस मोके पर जामियत के अरकान व क़स्बे इमाम
और उस्ताद व खालीफ़ा बड़ी तादाद में मौजूद रहे……..
रिपोर्ट……. मौलाना फराहीम साहिब नाज़िम ए नशर ईशाअत जामियत उलमा क़स्बा साहनपुर बिजनौर यूपी