✍ सौरभ सिंह
यूपी स्टेट रिपोर्टर, इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
सिद्धार्थनगर: बांनगंगा बैराज ,शोहरतगढ के पास नदी में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के बांनगंगा बैराज के पास गुरुवार को नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान जोग कुंडा निवासी आशीष पुत्र दुर्गा प्रसाद पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव नदी के पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।