- कर्ज और ब्याज के दबाव से परेशान प्रॉपर्टी डीलर की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
- विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्नयोग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, दवाइयों से मिलती है मुक्ति : राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार
छतरपुर जिले के विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पश्चिमी मंदिर समूह कंदारिया महादेव मंदिर प्रांगण में स्वस्थ आयु के लिए थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए योग कार्यक्रम में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, विधायक छतरपुर ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नगरपरिषद खजुराहो अध्यक्ष अरुण अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, एसडीएम विशा माधवानी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीरजा तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र, गणमान्य एवं आम नागरिक शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता से प्रसारित सीधा संबोधन का लाइव टेलीकास्ट दिखाया एवं सुनाया गया मुख्यातिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग जीवन में अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रतिदिन योग का जिक्र करते हुए लोगों को योग के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कई बीमारियों से निदान के लिए योग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा इससे दवाइयों से मुक्ति भी मिलती है। साथ की कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और प्रतिदिन योग करें। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा प्रतिदिन योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की ओर अग्रसर हों। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी योग के महत्व को समझते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया योगाभ्यास के पश्चात अंत में प्रथम महिला पखावज वादक चित्रांगना आगल रेशवाल द्वारा समूह में पखावज वादन की प्रस्तुति दी गई।
*नमन नायडू*
*ITN नेशनल NEWS*
ब्यूरो चीफ छतरपुर MP