किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
दुर्ग।
जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना घासीदास नगर में हुई, जहां तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया, जबकि दूसरी घटना पाटन ब्लॉक क्षेत्र में हुई। चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि वे शाम करीब 6 बजे ही शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। न तो शिकायत दर्ज की गई और न ही मौके पर पुलिस भेजी गई। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो इस हमले को रोका जा सकता था।
स्कूटी आगजनी से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत दो दिन पहले घासीदास नगर में एक स्कूटी में आग लगाने की घटना से हुई थी। इस मामले में परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जमानत पर छूटने के बाद हमला
बताया जा रहा है कि आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से पीड़ित परिवार के साथ विवाद करने लगा। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही, पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए शिकायत पर समय पर कार्रवाई नहीं करने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।