किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर।
राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से रायपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (पक्षी के टकराने) का शिकार हो गई।
घटना के बाद विमान को सुरक्षा मानकों के तहत तुरंत तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया। इंजीनियरिंग टीम ने विमान का विस्तृत निरीक्षण किया, ताकि किसी भी संभावित नुकसान का आकलन किया जा सके।
तकनीकी जांच पूरी होने के कारण रायपुर से दिल्ली जाने वाली यही फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से सुबह 11:35 बजे रवाना हुई।
राहत की बात यह रही कि बर्ड हिट की इस घटना में सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे।
एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया, जिसके बाद ही विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी गई।