बरगढ़/बरपाली।
बरपाली पंचायत समिति कार्यालय परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी आदित्य गोयल एवं पुलिस अधीक्षक रवींद्रनाथ शतपथी की संयुक्त अध्यक्षता में जन शिकायत सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जिला परिषद के मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललाट कुमार लुहा, उपजिलाधिकारी प्रसन्न कुमार पांडे, अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी, बरपाली के खंड विकास अधिकारी सुमंत कुम्भार तथा ब्लॉक अध्यक्ष रीना थईत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।शिविर में सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, राशन कार्ड, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, सड़क निर्माण, कृषि सहित विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 70 व्यक्तिगत तथा 13 सामूहिक शिकायतों पर सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जन शिकायत सुनवाई शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी पात्र शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
रिपोर्ट : हिमांशु शेखर प्रहराज, मयूरभंज।