ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

आगरा/पिनाहट।कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ, धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

```

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ, धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

 

 

 

आगरा/पिनाहट। ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव पुरा जवाहर में 101 कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ हो गई, भागवत कथा की कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई, प्रथम दिन की कथा सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
जानकारी के अनुसार गांव पूरा जवाहर में मंगलवार से शुरु हुई श्रीमद भागवत कथा की 101 कलशों की यात्रा धूमधाम से निकाली गई।

 

 

 

कलश यात्रा गांव के पुराने हनुमान मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए युवतियां एवं महिलाएं कलशों को अपने सिर पर रखकर भागवत पंडाल तक पहुंची। भागवत कथा का आयोजन द्वारा भागवताचार्य बाल व्यास अनिल शास्त्री के श्री मुख से कथा का श्रवण कराया जा रहा है। वही प्रथम दिवस की कथा में आचार्य अनिल शास्त्री ने भक्तों को भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा,नारद जी से सनकादियो की भेंट धुन्धकारी की कथा का श्रवण कराया।

 

 

 

 

वही भगवताचार्य द्वारा भागवत कथा सुनने के महत्व के बारे में बताया गया और अन्य मार्मिक कथाऐं सुनाई। उन्होंने श्रोताओं को बताया भागवत पुराण संसार का एक ऐसा पुराण है। जिसमें सभी को जीवन जीने की सीख मिलती है। प्रथम दिन की भागवत कथा को सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

 

 

 

 

 

 

वही सभी ग्रामीणों के सहयोग से भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है । सभी क्षेत्रीय भक्तों से भागवत कथा सुनने के लिए भारी संख्या में पंडाल में पहुंचने की अपील की है। यह भागवत कथा 24 मई से प्रारंभ होकर 30 मई तक चलेगी। 31 मई को भागवत कथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आगरा से ब्यूरो चीफ अनिल कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *