री-NEET UG 2026 परीक्षा में बड़ा खुलासा: अभ्यर्थी के अंडरगारमेंट्स से मोबाइल, सिम और प्रश्नपत्र बरामद
वाराणसी से ✍️ प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट। इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी: री-NEET-UG 2026 परीक्षा के दौरान वाराणसी में सुरक्षा जांच के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है. रविवार को मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अभ्यर्थी को पकड़ लिया गया
.तलाशी के दौरान उसके अंडरगारमेंट्स से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पुराना NEET प्रश्नपत्र और ग्लू जैसी संदिग्ध सामग्री बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।