थाना क्षेत्र की गांव कुड़ी खेड़ा के समय बह रही बरसाती नदियों से जिलाधिकारी के साथ-साथ निर्देश और प्रतिबंध के बावजूद पुलिस की लापरवाही के चलते हैं बड़ी मात्रा में ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन को इस बात के लिए चिड़ा रहे हैं कि नियम कानून उनके लिए कोई मायने नहीं रखते।
बताया जा रहा है कि दिन-रात गांव कालूवाला जहानपुर उर्फ कुरडीखेड़ा के समीप बरसाती नदियों से आरबीएम की खुदाई करके अवैध तरीके से ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर आस-पास के गांवों सहित कृषि फार्म हाउसों तक बेखौफ होकर सप्लाई किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि अवैध खनन कार्य में कुरड़ीखेड़ा से लगभग आधा दर्जन से अधिक टैक्टर ट्राली चल रहे हैं, डायल 112 एवं थाना पुलिस को सब कुछ पता होने के बावजूद भी अवैध खनन पर लगाम नहीं लग रही।उधर जिलाधिकारी सहारनपुर ने अवैध खनन पर पूरी तरह सख्ती से रोक लगा रखी है, लेकिन तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी अवैध खनन रोकने के लिए कतई भी दिलचस्पी नहीं ले रहे। थाना पुलिस भ्रष्ट रवैये की वजह से इस मामले में बदनाम है नतीजतन अवैध खनन का अवैध कारोबार बे-रोकटोंक जारी है। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़